जगदलपुर: विश्व टॉयलेट डे पर सुलभ शौचालय में जागरूकता कार्यक्रम स्वच्छता के संकल्प के साथ संपन्न, महापौर संजय पांडे भी हुए शामिल
जगदलपुर:- विश्व टॉयलेट डे के अवसर पर आज शहीद पार्क के पास स्थित सुलभ शौचालय परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महापौर संजय पाण्डे के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शौचालयों के महत्व को नागरिकों तक पहुंचाते हुए स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता