जगदलपुर: बस्तर कमिश्नर ने स्कूलों, आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्र में विद्युतीकरण एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर हरेक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करें। स्कूलों-आंगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में विद्युतीकरण एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित क