जगदलपुर: जगदलपुर के युवा अंकुर मिश्रा का वैज्ञानिक के रूप में इसरो में हुआ चयन, महापौर संजय पांडे ने दी बधाई
वृंदावन कॉलोनी निवासी अंकुर मिश्रा के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक के रूप में चयन होने पर बुधवार दोपहर 3 बजे आदित्य वाहिनी बस्तर संभाग की टीम के साथ महापौर संजय पांडे ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।