रावतभाटा: पेंशन स्कीम को परमाणु ऊर्जा विभाग से अनुमोदन को लेकर सांसद सीपी जोशी से मिला राजस्थान एटाॅमिक पावर श्रमिक संघ मण्डल
रावतभाटा राजस्थान एटाॅमिक पावर श्रमिक संघ प्रतिनिधि मंडल चित्तौड़गढ़ सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से दिल्ली स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर कर्मचारियों की पेंशन स्कीम को परमाणु ऊर्जा विभाग से जल्द अनुमोदन करवाने का आग्रह किया गया। सांसद सीपी जोशी की और से PM कार्यालय में राज्यमंत्री परमाणु ऊर्जा विभाग मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र दिया गया।