जमुई: गहलोर गांव स्थित एक घर में लगी आग 6 वर्षीय बच्चे की हुई मौत,शव को पीएम के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के गहलौर गांव स्थित तुरी टोले में सोमवार की दोपहर विमल तुरी के घर मे अचानक आग लग गई। जिससे घर के बरामदे पर सोया 6 वर्षीय रोहित कुमार की मौत आग से जलकर हो गई। जिसके शव को सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वही आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।