गुना: म्याना थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार, राजस्थान के खाटू श्याम से लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी कृष्णकांत बैरागी निवासी रुठियाई जिला गुना को पुलिस ने बीते रोज गिरफ्तार किया है। 7 मई को थाना प्रभारी ने कहा, 27 अप्रैल 2026 को लड़की के भाई ने लापता की रिपोर्ट की। 5 मई को राजस्थान के खाटू श्याम से लड़की को दस्तयाब किया, बयान लिए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।