मंडला: विद्यार्थी परिषद का आरडीपीजी कॉलेज में नगर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, डॉ बीएल झरिया बने नगर अध्यक्ष
Mandla, Mandla | Jun 15, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का नगर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग सोमवार चार बजे पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आरडीपीजी कॉलेज मंडला में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में नगर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग तीन सत्रों में आयोजित किया गया। इसमें कार्यपद्धति एवं दायित्व बोध विषय पर जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव ने मार्गदर्शन दिया।