ई-रिक्शा चालकों ने आमरण अनशन करने का किया ऐलानः काशी में वाहन स्टैंड और चार्जिंग प्वाइंट बनवाने की मांग
वाराणसी के हजारों ई रिक्शा (टोटो) चालकों ने आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया है। अखिल भारतीय ई रिक्शा यूनियन ने 13 मई को जिला मुख्यालय के पास शास्त्री घाट पर आमरण अनशन का ऐलान किया है। अपने इस ऐलान से पहले जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांग को सौंपा और आमरण अनशन के बारे में अवगत कराया है।