पानी नहीं तो वोट नहीं, लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
ग्रामीणों ने हास्पिटल परिसर में एकजुट होकर जल जीवन मिशन हर घर जल नल योजना क्रियान्वित कराने वाले अधिकारियों, जनप्रतिनीधियो और कार्यदाई संस्था एलएंडटी के विरोध में बैठक कर नाराज़गी जताई। स्थानीय मतदाताओं ने 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नही हुआ तो क्षेत्र में ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर टांग कर लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है।