लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने समस्त एआरओ एवं प्रभारी नोडल अधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करें।