पाली: ग्राम बंट संपर्क मार्ग में ठेकेदार पर मनमानी बरतने का आरोप, सूखी गिट्टी से सड़क के गड्ढे भरना बना चर्चा का विषय
Pali, Lalitpur | Apr 23, 2026 ग्राम बंट संपर्क मार्ग के लिए सरकार द्वारा पुनः निर्माण कार्य को लेकर लाखों रु भले ही अवमुक्त किए गए हैं। परंतु संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के कार्य में लगातार मनमानी बरती जा रही है। उक्त मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क के पुनर्निर्माण के दौरान सड़क में पूर्व से स्थित गड्ढों को सूखी गिट्टी से भरा जा रहा है।