बरियातु: हजारीबाग से परीक्षा देकर लौट रहे तीन परीक्षार्थी बारीखाप ग्राम के पास दुर्घटनाग्रस्त, बालूमाथ CHC में हुआ इलाज
बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप ग्राम के पास हजारीबाग से जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे तीन परीक्षार्थी बाइक दुर्घटना में घायल हो गए l जिनकी पहचान लोहरदगा जिला के जोरी ग्राम निवासी मोहन बैठा के पुत्र विजय कुमार, किशन प्रजापति के पुत्र सूरज प्रजापति तथा मोहन कुमार शामिल है l जिनका उपचार बालूमाथ सीएचसी में किया गया l