बरियातु: परिवर्तन यात्रा की तैयारी और सफलता को लेकर बारियातू में भाजपा की बैठक, मनोज तिवारी और रवि किशन का कार्यक्रम होना है
बारियातू भाजपा कार्यालय में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के सफलता के लिये मंडल अध्यक्ष कि अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। जिसकी शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित, पुष्प अर्पित करते हुए वन्दे मातरम् गान से किया गया। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण एवं बिषय प्रवेश कराया। मौके पर काफीलोग मौजूद रहे l