पटियाली नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेल कुम्भ के तहत तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आईटीआई पटियाली, एसबीआर इंटर कॉलेज, ग्राम रुस्तमपुर और प्रज्ञान इंटर कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में दिनभर रोमांचक मुकाबले खेले गए। आईटीआई पटियाली ने जीत दर्ज की।