बिजनौर: मंडावर के गांव बादशाहपुर में किशोर के हाथ में फटा सुतली बम, हाथ का पंजा हुआ क्षतिग्रस्त
Bijnor, Bijnor | Nov 10, 2026 बिजनौर में मंडावर के गांव बादशाहपुर में दीपावली की खुशियां उस वक्त फीकी पड़ गई जब पटाखा छोड़ने समय एक 14 वर्षीय किशोर के हाथ में सुतली बम फट गया जिससे उसका पूरा हाथ का पंजा क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने सर्जरी करके उसके हाथ का पंजा सर्जरी से अलग कर दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।