बांका: पितंगिया गांव: पोखर में नहाते समय 12 वर्षीय बालक को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Mar 8, 2026 पितंगिया गांव में रविवार की सुबह 11 बजे पोखर में स्नान करने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पितंगिया गांव निवासी नवल यादव के पुत्र निवास कुमार अपने दोस्तों के साथ गांव के पोखर में स्नान करने गया था। इसी दौरान पानी में मौजूद सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही बालक की हालत बिगड़ने लगी