मंझनपुर: कौशाम्बी में मकान खाली कराने पहुंचे युवक को मिली धमकी, डराने और मारपीट का आरोप, सीएम योगी से इंसाफ की गुहार
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी मानस आर्य ने मकदूमपुर काजी स्थित अपने मकान पर किरायेदार द्वारा कब्जा नहीं छोड़ने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आराजी संख्या 302 में उसका मकान बना है, जिसमें जीटी रोड किनारे एक व्यक्ति किराये पर रहकर चारपाई का कारोबार कर रहा है।