कोरबा: नशे में ड्राइविंग पड़ी भारी, कोरबा पुलिस ने 24 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
Korba, Korba | Jul 11, 2026 कोरबा में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। "सजग कोरबा, सुरक्षित कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।जिलेभर में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 24 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इनमें 17 दोपहिया और 7 चारपहिया वाहन चालक शामिल हैं।