सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी व ताश की गड्डी बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 05 आरोपियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय ग्राम मथुरापुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 1100/- रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद हुई है।