#केसरपुर के समीप पश्चिमी नयार नदी में मिला पैठाणी नदी में बही
महिला का शव।
#तहसील सतपुली के अंतर्गत केसरपुर के समीप पश्चिमी नयार नदी में मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा एक महिला का शव देखा गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। महिला की शिनाख्त बीते 1 सितम्बर को पैठणी नदी में बही महिला के रूप में की गई ।
थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह पश्चिमी नयार नदी में एक महिला के शव के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद सतपुली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया एवं पूछताछ की गई तथा जिले अन्य थानों से संपर्क कर जानकारी की गई। उक्त महिला की पहचान आशा देवी पत्नी दलबीर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पल्ली पट्टी कंडास्यू थाना पैथाणी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जो 1 सितंबर को पठानी क्षेत्र में नदी में डूब गई थी परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद मंगलवार शाम 5 बजे शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
Pauri, Garhwal | Sep 9, 2026