कुंडा: संग्रामगढ़ के मोहम्मद पुर सोहाग गाँव में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की हुई दर्दनाक मौत
मोहम्मद पुर सोहाग गाँव में मंगलवार शौच के लिए गई 11 वर्षीय बेबी सरोज की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण बालिका गहरे पानी में चली गई थी। थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।