सिराथू: टिकरा गाँव की जमीन के बटवारे का मुकदमा, एक पक्ष ने शुरू किया निर्माण, दूसरे पक्ष ने की शिकायत, कार्रवाई के निर्देश
सिराथू तहसील और कोखराज थाना इलाके के टिकरा गांव की एक जमीन का बंटवारे का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। एक पक्ष ने निर्माण शुरू कर दिया, दूसरे पक्ष की ओर से गुज्जी देवी पत्नी सूरजपाल ने विपक्षी इंद्रपाल और रमेश पर आरोप लगाया कि साथियों के साथ मिलकर निर्माण कर रहे हैं।एसडीएम से शिकायत हुई तो सोमवार को पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।