*बस्ती: शिक्षक निर्वाचन को लेकर DM-SP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश*
*जनपद बस्ती, 23 अक्टूबर 2026।* गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* तथा पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* ने आज नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बस्ती सदर और क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हर्रैया में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैनात कर्मचारियों की भूमिका व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मतदान कार्मिक निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करें, मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 23, 2026