कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार एसडीएम पोहरी श्री जे.पी. गुप्ता ने 'स्कूल चलें हम' अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बूड़दा और ग्राम अहेरा के विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की पौष्टिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विद्यालय निरीक्षण के बाद, ग्राम अहेरा में एसडीएम श्री गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने आम जन के बीच एक चौपाल लगाई, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। पेयजल सहित अन्य स्थानीय चुनौतियों के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
123 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026