जमुई जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार 1 बजे के करीब महात्मा गांधी की 157वीं जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की।