बरहट: राजगीर से खगड़िया ले जा रहे मवेशियों से भरे तीन पिकअप सहित तीन तस्करों को पुलिस ने कटौना चौक से किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Dec 7, 2024 मलयपुर थाना की पुलिस ने बायपास रोड कटौना चौक के समीप से तीन पिकअप वाहन पर लदे 23 मवेशी को जब्त किया। साथ ही तीनों पिकअप वाहन के चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार को 5 के लगभग दी गई। गिरफ्तार तीनों चालक कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के बताया जा रहा है।