बरहट: बरहट थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पड़ोसी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में की लिखित शिकायत
Barhat, Jamui | Dec 6, 2024 बरहट थाना क्षेत्र निवासी किशोरी यादव की पुत्री निशा कुमारी ने अपने ही पड़ोसी पर अपहरण कर उसे बंगाल में छोड़ने का आरोप लगाकर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के लगभग थाना में लिखित शिकायत की है। जिसमें बताया गया की 2 दिसंबर की शाम 6 बजे के करीब वह साइकिल से दोबटिया गांव की ओर जा रही थी। तभी पड़ोसी द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।