बरहट: बरहट के पांच पैक्सों का चुनाव परिणाम घोषित, नुमर और लखैय पंचायत की जनता ने नए चेहरे पर जताया भरोसा
Barhat, Jamui | Dec 4, 2024 बरहट प्रखंड के पांच पंचायतों का पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के पश्चात बीआरसी भवन में देर रात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना पूरी कर ली गई। जिसकी जानकारी प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडियो SK पांडेय ने रात 9 बजे के लगभग दी। बता दें कि मलयपुर, कटौना और बरियारपुर पंचायत छोड़ कर लखैय और नुमर पंचायत के जनता ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है।