महाराजा अग्रसेन भवन के भूमि पूजन पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा
आल्हापुर में बोले गौरव गौतम—अग्रवाल समाज ने मेरे चुनाव में जितना सहयोग दिया, उतना किसी अन्य समाज ने नहीं किया
पलवल। महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्रों के शुभारंभ से पहले आल्हापुर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि अग्रवाल समाज ने उनके चुनाव में जितना सहयोग और समर्थन दिया है, उतना किसी अन्य समाज ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के इस योगदान को वह हमेशा याद रखेंगे। भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की सहायता की घोषणा करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जब-जब जरूरत पड़ेगी, वह सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
उन्होंने अग्रवाल समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और विश्वास का सम्मान करना उनका दायित्व है। महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Palwal, Palwal | Oct 11, 2026