Public App Logo
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल कन्वोकेशन-2026 का आयोजन सोलन से बड़ी खबर है, जहां बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल कन्वोकेशन-2026 का आयोजन किया गया। नाइजीरिया, कैमरून, बांग्लादेश, मलावी, घाना, कोमोरोस, थाईलैंड और नेपाल समेत विभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों को कानून, प्रबंधन, फार्मेसी, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म और कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों में उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन एवं बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा, कुलपति प्रो. आर.पी. नैंटा, रजिस्ट्रार विनीत कुमार, उपकुलपति प्रो. सुशील कुमार चौधरी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने बाहरा विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ भारत की संस्कृति और विविधता को भी करीब से जाना। उपाधियां प्राप्त करने के बाद अब ये विद्यार्थी अपने-अपने देशों में पेशेवर जीवन की नई शुरुआत करेंगे। सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वास्तविक सफलता शिक्षा और कौशल का उपयोग समाज और देश के विकास में योगदान देने में है। न्यूज टुडे हिमाचल, ब्यूरो सोलन। - Shimla Urban News