बलरामपुर: अंतर्राष्ट्रीय पैराएथलीट और टेबल टेनिस खिलाड़ी हर्षवर्धन मणि दीक्षित का सदर विधायक पलटूराम ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं
सदर विधायक पलटू राम ने अपने कैंप कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट और टेबल टेनिस खिलाड़ी(क्लास-1) हर्षवर्धन मणि दीक्षित के आगमन पर मिष्ठान खिलाकर, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया, सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि हम सभी को आप पर गर्व है कि आपको वर्ल्ड पैरा टेबल टेनिस चैलेंजर 2025 हेतु भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है उन्होंने शुभकामनाएं दी।