गुरूर: ग्राम कोसमी में मलेरिया के 6 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, 180 से अधिक ग्रामीणों का लिया गया सैंपल
Gurur, Balod | Jul 27, 2026 जिला नोडल अधिकारी डॉ. GR रावटे ने मलेरिया से बचाव के लिए घरो के आसपास साफ सफाई रखने, नालियो मे गंदे पानी का जमाव नहीं करने, समय-समय पर पानी टंकियों एवं जल स्रोतों की सफाई करने जैसे अन्य तरह से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के अलावा खानपान में भी सावधानी बरतने हेतु अपील किया है।