अशोक नगर: अशोकनगर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में आरोपी और उसकी मां गिरफ्तार
अशोकनगर जिले के पिपरई में धर्मांतरण मामले के बाद अब जिला मुख्यालय पर दुष्कर्म के साथ धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 18 वर्षीय पीड़िता को 2 घंटे में सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का 5 साल से शोषण कर रहा था। इस मामले में आरोपी की मां को सहयोग करने के चलते पुलिस ने गिरफ्तार किया है।