बहराइच में PNG गैस नेटवर्क का होगा बड़ी शुरुआत, अब घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी रसोई गैस!
सिलेंडर बुकिंग और लंबा इंतजार होगा खत्म, मार्च 2027 तक शहर के कई इलाकों को PNG नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य।
बहराइच शहरवासियों के लिए रसोई गैस को लेकर बड़ी खबर है। अब जल्द ही घरों में पाइपलाइन के जरिए सीधे रसोई गैस पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी BPCL की ओर से शहर में PNG गैस नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बक्शीपुरा और रायपुर राजा में PNG पाइपलाइन नेटवर्क का काम पूरा हो चुका है। वहीं, अगले एक महीने के भीतर सूफीपुरा और घसियारीपुरा में भी गैस आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके साथ ही मार्च 2027 तक बहराइच शहर के अन्य इलाकों को भी PNG नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार गैस सिलेंडर बुक कराने, डिलीवरी का इंतजार करने और सिलेंडर खत्म होने की चिंता से राहत मिल सकती है।
PNG कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ता **mypng.gov.in** वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अब देखना होगा कि मार्च 2027 तक बहराइच के कितने इलाकों में PNG गैस की सुविधा पहुंच पाती है और शहरवासियों को इस नई व्यवस्था का कितना लाभ मिलता है। Part 1
Bahraich, Bahraich | Nov 21, 2026