टुटू मार्केट में दुकानों से नकदी गायब होने की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता, मार्केट कमेटी ने जारी किया अलर्ट व फुटेज
राशि एंटरप्राइजेज में नकदी गायब होने की घटना के बाद मार्केट वेलफेयर कमेटी ने वीडियो जारी कर दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील की
शिमला। टुटू मार्केट में दुकानों से नकदी गायब होने की घटनाओं के बाद व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला राशि एंटरप्राइजेज (विकास सूद) की दुकान का है, जहां शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे नकदी गायब होने की घटना सामने आई। इससे पहले पूजारी रिटेल्स में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को देखते हुए मार्केट वेलफेयर कमेटी टुटू शिमला ने वीडियो जारी कर सभी व्यापारियों को सतर्क रहने की अपील की है। कमेटी ने दुकानदारों से नकदी और कीमती सामान सुरक्षित रखने तथा दुकानों पर आने-जाने वाले अनजान व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा है।
कमेटी ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों और मार्केट कमेटी को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। वही पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
Shimla Urban, Shimla | Nov 20, 2026