गिधौर: जमुई में आंधी-बारिश का कहर, जलजमाव से जनजीवन हुआ प्रभावित
Gidhaur, Jamui | May 4, 2026 जमुई जिले में सोमवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया। उमस भरी गर्मी के बाद करीब 6:30 बजे तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद हुई झमाझम बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।