तिरोड़ी: बोनकट्टा में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, तहसीलदार ने दी सख्त चेतावनी
कटंगी से तुमसर मुख्य सड़क मार्ग पर बोनकट्टा की सीमा में गांव के बाहरी इलाके में स्थित ढोर फोड़ी की सरकारी ज़मीन पर वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटाने की कार्रवाई की। मंगलवार की दोपहर 2 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम 04 बजे तक चली और पूरा अतिक्रमण जमींदोज कर दिया गया। इस कार्रवाई से प्रशासन ने न केवल ज़मीन को मुक्त कराया बल्कि यह संदेश भी दिया