बड़वानी में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का हल्लाबोल! कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 👩💼🚨✨
मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ (भारतीय मजदूर संघ) की जिला इकाई ने बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ की जिलाध्यक्ष ग्यारसी यादव और पदाधिकारियों ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। 🧐📸
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पोषण अभियान और टीकाकरण जैसे मूल कार्यों के अलावा उन पर बीएलओ ड्यूटी और विभिन्न सर्वे का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जिससे काम प्रभावित होने पर मानदेय कटौती और हटाने की धमकी जैसी प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नहीं हुआ, तो जारी कार्यों के बहिष्कार को और उग्र आंदोलन में बदला जाएगा। अंचल की हर सटीक खबर �