बखरी: बखरी अनुमंडल मुख्यालय में रामनवमी और चैती दुर्गा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बखरी अनुमंडल सभागार में गुरुवार को चैती दुर्गा मेला एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता SDO सन्नी कुमार सौरव ने किया। बैठक में आगामी त्यौहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की गई। इस बैठक में बखरी परिहारा नावकोठी गढ़पुरा के थानाध्यक्ष शामिल थे।