बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में नए एसजीएम ने संभाला पदभार, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
बखरी व्यवहार न्यायालय में शनिवार को नए एसीजीएम ने अपने न्यायिक कार्य भार को संभाल लिया है। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और न्यायालय कर्मियों ने उनका फूल माला के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ सामंजस स्थापित कर न्यायिक कार्य को सुचारू रूप से चलाने और जनता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।