बखरी: बखरी में विधायक ने सरकार से अगलगी पर नियंत्रण के लिए चारों प्रखंडों में दमकल की मांग की, प्रेस वार्ता की
बखरी प्रखंड मुख्यालय में विधायक सूर्यकांत पासवान ने अगलगी की घटना पर नियंत्रण के लिए सरकार से चारों प्रखंड में दमकल की सुचारू व्यवस्था की मांग की है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा है कि गढ़पुरा और नावकोठी में सोमवार को अग्नि कांड हुआ लेकिन दमकल की अनुपलब्धता के कारण लाखों रुपए के नुकसान हुए हैं।