प्रतापगढ़: अतरसड गांव में विवाहिता बेटी की हत्या का आरोप पिता पर लगाया गया
कोहड़ौर के अतरसंड गांव में 28 वर्षीय सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सीओ ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया की पुलिस ने मजदूरी करने वाले पिता राम लाल और एक अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पिता को हिरासत में लिया है। मृतका 8 साल पहले ब्याही गई थी और दो बच्चों की मां थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।