चाचौड़ा: कम्युनिटी हॉल चाचौड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, विधायक, एसडीएम व जन प्रतिनिधि शामिल
चाचौड़ा कम्युनिटी हॉल में 2 सितंबर को चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद की समीक्षा बैठक हुई। विधायक प्रियंका मीना एसडीएम रवि मालवीय सीएमओ अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद शामिल हुए। नगर के विकास कार्यों, वार्डों की समस्याओं पर चर्चा हुई। पार्षदो ने बड़ों की समस्या से विधायक अधिकारियो को अवगत कराया। विकास कार्यों पर बनी सहमति के बाद समस्याओं के निराकरण का निर्णय लिया गया।