भभुआ: भभुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शारदीय कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया
Bhabua, Kaimur | Jun 2, 2025 आज सोमवार भभुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायत में शारदीय कृषि जन कल्याण चौपाल का 11 बजे से आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से शारदीय खरीफ फसल से संबंधित जानकारी दिया गया। जिसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुनील पटेल ने बताया कि धान की उन्नत खेती के नवीनतम तकनीक तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर किसानों के बीच चौपाल लगाकर जानकारी दिया गया है।