चिनिया: दीपावली को लेकर चिनियां बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम तक गुलजार रहीं दुकानें
Chinia, Garhwa | Nov 8, 2026 चिनियां: दीपावली पर्व को लेकर रविवार को चिनियां बाजार में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान लक्ष्मी-गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों, रंग-बिरंगी झालर और लाइट, बम-पटाखों की दुकानों पर लोगों की विशेष भीड़ देखने को मिली। वहीं सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की दुकानों पर भी