भवानीपुर: धमदाहा के मजदूर की पंजाब में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
भवानीपुर :- धमदाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी अवधेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सुमन कुमार की पंजाब के करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके चचेरे ससुर संजय साह सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।