गुना: टांडा गांव: गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर के संज्ञान में आने पर रात में पहुंचा PHE विभाग
Guna, Guna | May 29, 2026 गुना तहसील की ग्राम पंचायत राई के टांडा के लोढीया मोहल्ले में ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे है। कूनो नदी किनारे गड्ढा खोदकर दूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे बीमारियों का खतरा है। 29 मई को मीडिया में मामला आने पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया। 29 मई रात को कार्यपालन यांत्रि PHC रितु किरार मौके पर पहुंची, ग्रामीणों से स्थिति जानी समाधान की बात कही।