बहादुरपुर: फसल क्षति मुआवजे को लेकर किसानों का ज़िला कृषि कार्यालय में प्रदर्शन, राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
बेमौसम बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान के खिलाफ सैकड़ों किसानों और बटाईदारों ने जिला कृषि पदाधिकारी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय से जुलूस निकालकर किसान जिला कृषि कार्यालय पहुंचे और गेट को जाम कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। किसानों ने फसल क्षति का उचित मुआवजा देने, खराब सरकारी बीज से हुए नुकसान की भरपाई करने तथा दोषी