#मटिहानी : भारी वाहनों के दबाव से गुप्ता लख्मीनियाँ बाँध धंसा, बड़ी अनहोनी की आशंका
मटिहानी प्रखंड के छितरौर गाँव के समीप भारी वाहनों के लगातार परिचालन से गुप्ता लख्मीनियाँ बाँध का एक हिस्सा धंस गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर बाँध धंसा है वहाँ पहले से बड़ा गड्ढा बना हुआ था, जिस पर लगातार अधिक भार वाले वाहनों के चलने से दबाव बढ़ा और बाँध धंस गया।
स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर भय का माहौल है तथा प्रशासन से जल्द मरम्मत और भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।
👉 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए हमारे पेज को लाइक और फॉलो करें।
📲 वीडियो को शेयर करें और अपनी राय कॉमेंट में जरूर दें।
धन्यवाद।
Begusarai, Begusarai | Jun 3, 2026