आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विशेष बाइक रैली के मोहनिया पहुंचने पर NH19 स्थित केबी रिसोर्ट में मोहनिया बीजेपी विधायक संगीता कुमारी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं इस कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर सबसे खास रहा कार्यक्रम के दौरान छठ गीत सुनकर महिलाएं भावुक हो गईं।